उद्योग आधार सर्टिफिकेट को अपडेट कैसे करे ? udyog aadhaar update kaise kare

0
5555
udyog aadhaar update kaise kare

उद्योग आधार को Update कैसे करे? – udyog aadhaar update kaise kare

अगर आपने अपना उद्योग आधार बनवा लिया है और अब उसमे कुछ संसोधन करना चाहते है तो आप आराम से उसमे संसोधन कर सकते है। ये आर्टिकल उद्योग आधार संसोधन के बारे में बात करता है तथा इसे पढ़ने के बाद आप जान सकेंगे के आप Udyog Aadhar में संसोधन दो तरीके से कर सकते  है पहले ऑनलाइन प्रक्रिया तथा दूसरा ऑफलाइन प्रक्रिया।

उद्योग आधार संसोधन क्या है?

अगर आपने गलती से उद्योग आधार मेमोरेंडम भरते समय कोई गलत सूचना उसमे लिख दी है तो आप अपने उद्योग  आधार में संसोधन कर सकते है या फिर उद्योग आधार बन जाने के बाद आपके बिज़नेस में कुछ परिवर्तन हुआ है जिससे आपको अपने Udyog Aadhar Update करना जरुरी है तो आप अपने उद्योग आधार में आसानी से संसोधन कर सकते है। उसके लिए आपको या तो  ऑनलाइन  प्रक्रिया का पालन करना होगा या फिर आप ऑफलाइन प्रक्रिया  से भी उसमे संसोधन कर सकते है।

यह भी देखे :

उद्योग आधार संशोधन की ऑनलाइन प्रक्रिया

अगर आप अपने उद्योग आधार को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संशोधित करना चाहते है तो उसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से संशोधन कर सकते है –

  1. सबसे पहले आपको उद्योग आधार की Official Website पर जाना होगा |
  2. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना उद्योग आधार अकाउंट लोग इन करना होगा तथा उसके बाद आपको एक विकल्प दिखेगा जिसपे लिखा होगा अपडेट उद्योग आधार, आपको उस विकल्प पर क्लिक करना  होगा, फिर आपको एक अन्य पृष्ठ पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  3. जब दूसरा वेब पेज खुलेगा तब आपको अपना आधार कार्ड नंबर व ओटीपी की विकल्प चुनना होगा। वहा आपको ओटीपी के तीन विकल्प आपको दिखेंगे  पहला ये की आप अपने आधार कार्ड् से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर सकते है, दूसरा विकल्प ये है की आपने जो मोबाइल नंबर फॉर्म में भरा था उस पर ओटीपी प्राप्त कर सकते है या फिर आप अपने ईमेल पर ओटीपी प्राप्त कर सकते है तो आपको इनमे से एक विकल्प चुनना होगा, फिर आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. ओटीपी विकल्प चुनने के बाद आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसपे आपने ओटीपी माँगा है। ओटीपी प्राप्त करने के बाद, आपको उसे दिए गए स्थान में दर्ज करना है और उसके बाद में वेब पेज में प्रदर्शित सत्यापन कोड दर्ज करना है।
  5. फिर आपको Validate & Generate OTP पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुलेगा जहा आपको दिखेगा की आपके द्वारा भरी गयी सूचनाओं को आप संशोधित कर सकेंगे। फिर आपको ध्यानपूर्वक सारे संशोधन करने होंगे। आप कंपनी का नाम, पता, या फिर कोई अन्य डिटेल उसमे संशोधित कर सकते है। सारी सूचनाओं को संशोधन करने के बाद, उसे एक बार फिर वेरीफाई कर ले ताकि फिर कोई गलती न हो। उसके बाद आप अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है उसके लिए आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. जब आप फॉर्म सबमिट करेंगे तब आपको एक acknowledgment number प्राप्त होगा, और आप अपने संशोधन की स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकते है। तो अगर आप अपने उद्योग आधार में संशोधन  करना चाहते है तो ऊपर दी गयी प्रक्रिया पालन करे।

Offline Procedure – 

अगर आप ऊपर दी गयी ऑनलाइन प्रक्रिया से उद्योग आधार में संशोधन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया भी अपना सकते है जो की इस प्रकार है –

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी उद्योग आधार केंद्र पर जाना होगा,
  2. फिर आपको उद्योग आधार केंद्र से उद्योग आधार संशोधन के लिए फॉर्म लेना होगा।
  3. फिर आपको उस संसोधन फॉर्म को भरना होगा, फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरे और आवश्यक डॉक्यूमेंट भी आपको उस फॉर्म के साथ जमा करवाना होगा।
  4. फॉर्म जमा होने के बाद, आपको एक acknowledgement नंबर मिलेगा जिससे आप अपने संशोधन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है। उसके बाद आपको डाक के माध्यम से आपके पंजीकृत पते पर संसोधित उद्योग आधार प्रमाण पत्र मिलेगा।

Udyog Aadhar Registration का प्रिंटआउट कैसे लें?

अगर आप अपने उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन का प्रिंट लेना चाहते है तो उसके लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा

https://udyogaadhaar.gov.in/ua/PrintApplication_Pub.aspx

https://udyogaadhaar.gov.in/ua/PrintAssistedAdomledgement_Pub.aspx

इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने उद्योग आधार की संख्या उसमे दर्ज करनी है और मांगी गयी डिटेल उसमे  लिखनी है फिर आप प्रिंट ले पाएंगे।

जैसे की आप ऊपर लिखे हुए आर्टिकल में देख सकते है की अगर आप अपने उद्योग आधार में किसी भी प्रकार का  संसोधन करना चाहते है तो आप संसोधन बड़े आराम से कर सकते है, उसके लिए आपको ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा।  जैसे की आप देख सकते है दोनों ही प्रक्रिया बड़ी सरल व् आसान है और संसोधन करने के बाद आप आराम से उसका प्रिंट भी ले सकते है। अगर आप को लगता है आपको भी अपने उद्योग आधार में संसोधन करना है तो अवश्य करवाए क्योंकि उद्योग आधार में दी गयी सारी सूचनाएं सही होनी चाहिए।

अगर आपको आर्टिकल (udyog aadhaar update kaise kare) अच्छा लगा हो तो इसे आगे शेयर जरूर करे।

यह भी देखे :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here